जेलो के बारे में

जेलो कम्युनिकेटर एक संवाद सहायक ऑग्मेंटेटिव एंड अल्टरनेटिव कम्युनिकेशन (एएसी) अॅप्लिकेशन हैं, जो आइकनों एवं छवियों का उपयोग करके बातचीत करने में मदद करता हैं। जो बोलना सीख रहें हैं, या जिन्हें बोलने मे तकलीफ हैं, वे इस स्पीच कम्यूनिकेटर का इस्तमाल कर सकते हैं।

जेलो का विकास, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आई आई टी-बी), के आईडीसी अभिकल्प विद्यालय में किया गया हैं।

जेलो की भाषा क्षमता बढ़ाने के लिए एक नये विज्युअल इमोशनल लैंगग्विज प्रोटोकॉल (VELP) का संकल्पन किया हैं। VELP के अंतर्गत जेलो में ६ भाववाहक आइकॉन हैं, जो इस इंटरफेस के मूलभूत भाग हैं। इन मूल भाववाहक आइकॉनों की सहायता से जेलो के प्रयोगकर्ता अपनी पसंद-नापसंद तथा आवश्यकताएँ दूसरों को बता सकते हैं।

जेलो का इस्तमाल बच्चें बहुत आसानी से सीख सकते हैं। जेलो अॅप्लिकेशन एंड्रॉयड टैबलेट के लिए उपयुक्त किया गया हैं।

फिलहाल जेलो अॅप्लिकेशन दो संस्करणों में उपलब्ध हैं - एक भारतीय संस्करण और दूसरा अंतरराष्ट्रीय संस्करण। अॅप्लिकेशन के भारतीय संस्करण में अंग्रेजी और हिंदी भाषाएँ उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय संस्करण में प्रयोगकर्ता अमेरिकी अथवा ब्रिटिश बोली चुन सकते हैं।

जेलो का विकास फिलहाल जारी हैं। इस अॅप्लिकेशन के सुधार से संबंधित यदि आप के कोई सुझाव हैं, तो कृपया उन्हें "प्रतिक्रिया" टैब में सबमिट करें।






डाउनलोड 'जेलो' अॅप






अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


  • जेलो के लिए सबसे अच्छे उपकरण कौन से हैं?
    जेलो अॅप्लिकेशन टैबलेट उपकरणों के लिए उपयुक्त किया गया हैं। हालांकि यह मोबाइल फोन पर भी काम करता हैं, हम फिलहाल अलग-अलग मोबाइल स्क्रीन के आकारों के लिए अॅप्लिकेशन को उपयुक्त बना रहे हैं।

  • जेलो अॅप्लिकेशन के लिए कौन से ऑपरेटिंग सिस्टम अनुकूल हैं?
    जिन एंड्रॉयड उपकरणों का संस्करण ४.० या उससे अधिक हैं, ऐसे उपकरणों के लिए जेलो का विकसन किया गया हैं। फिलहाल जेलो अॅप्लिकेशन आईओएस (iOS) और विंडोज प्रणालीओं के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कृपया ध्यान दें कि, जेलो अॅप्लिकेशन डेस्कटॉप या लैपटॉप पर नहीं चलेगा।

  • जेलो अॅप्लिकेशन की कीमत क्या है?
    जेलो कम्युनिकेटर इंडिया (भारत) को गूगल प्ले पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है, इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dsource.idc.jellow&hl=en
    जेलो अॅप्लिकेशन के अंतरराष्ट्रीय संस्करण को गूगल प्ले पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है, इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dsource.idc.jellowintl&hl=en

  • क्या जेलो अॅप्लिकेशन ऑफ़लाइन चल सकता हैं?
    जेलो अॅप्लिकेशन को आप अपने उपकरण पर ऑफ़लाइन चला सकते हैं। जेलो अॅप्लिकेशन को केवल डाउनलोड तथा रजिस्ट्रेशन के समय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता हैं।

  • मुझे जेलो अॅप्लिकेशन का उपयोग कैसे करना चाहिए?
    जो बोलना सीख रहें हैं, या जिन्हें बोलने में तकलीफ हैं उन लोगों के लिए जेलो संवाद सहायक अॅप्लिकेशन हैं। जेलो का इस्तमाल करके बातचीत करने के लिए पहले किसी भी मुख्य वर्गों के बटन पर क्लिक करें एवं उसके पश्चात किसी एक भाववाहक साइड़ बटन पर क्लिक करें। अॅप्लिकेशन के उपयोग पर अधिक जानकारी के लिए कृपया अॅप्लिकेशन के ऊपरी दाहिने कोने पर क्लिक करके "ट्यूटोरियल" पेज पर जाएँ।

  • क्या जेलो अॅप्लिकेशन का अंतरराष्ट्रीय संस्करण है?
    फिलहाल जेलो अॅप्लिकेशन दो संस्करणों में उपलब्ध है। एक भारतीय संस्करण जिसे "जेलो कम्युनिकेटर इंडिया" कहा जाता है, और दूसरा अंतरराष्ट्रीय संस्करण जिसे केवल "जेलो कम्युनिकेटर" कहा जाता है। यह दोनों संस्करण गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। आपकी आवश्यकताओं के अनुसार, आप प्ले स्टोर से किसी भी संस्करण को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

  • जेलो अॅप्लिकेशन के भारतीय संस्करण का उपयोग करते समय शब्दों के उच्चारण तथा आवाज स्पष्ट नहीं हैं। मुझे क्या करना चाहिए?
    जेलो अॅप्लिकेशन गूगल के टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन का उपयोग करता हैं। ज्यादातर उपकरणों में पहले से ही गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन सक्रिय रहता हैं, लेकिन सभी सैमसंग उपकरणों पर, सैमसंग टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन मूलभूत रूप से सक्रिय रहता हैं। जेलो के साथ सबसे अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए, प्रयोगकर्ता को अपने उपकरण पर गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच को सक्रिय करना होगा। इसके लिए कृपया निचे दिए गए चरणों का उपयोग करें:
    • १. अपने उपकरण के "भाषा और इनपुट" सेटिंग में जाएँ।
    • २. उसके बाद "टेक्स्ट-टू-स्पीच ऑप्शन" में से "गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन" को सक्रिय करें।
    • ३. गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच सेटिंग्स पर क्लिक करें।
    • ४. "इंस्टॉल वॉइस डाटा" ऑप्शन पर क्लिक करके हिंदी (इंडिया) आवाज़ चुने और डाउनलोड करें।
    • ५. हिंदी आवाज डाउनलोड करने के बाद, गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन के डिफ़ॉल्ट भाषा को हिंदी (भारत) में बदल दें।

    अगर उपकरण में गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन नहीं है, तो इसे गुगल प्ले से इस लिंक के द्वारा मुफ्त में डाउनलोड करें।
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.google.android.tts&hl=en

  • जेलो कम्युनिकेटर इंडिया (भारत) कौनसी भाषाओं में उपलब्ध हैं? मुझे जेलो अॅप्लिकेशन में भाषाओं को कैसे बदलना चाहिए?
    फिलहाल जेलो कम्युनिकेटर इंडिया (भारत) अॅप्लिकेशन अंग्रेजी और हिन्दी भाषाओं में उपलब्ध हैं। आप जेलो अॅप्लिकेशन के ऊपरी दाहिने कोने पर क्लिक करके "सेटिंग्स" पेज पर जाकर भाषाओं को बदल सकते हैं। आप इस पेज पर भाषण की गति और आवाज की ऊंचाई को भी बदल सकते हैं।

  • जेलो आप्लिकेशन के अंतरराष्ट्रीय संस्करण में कौनसी बोलियाँ (ऐक्सेन्ट) उपलब्ध हैं? मुझे जेलो अॅप्लिकेशन में बोलियाँ (ऐक्सेन्ट) कैसे बदलनी चाहिए?
    जेलो आप्लिकेशन के अंतरराष्ट्रीय संस्करण में अमेरिकी और ब्रिटिश बोलियाँ (ऐक्सेन्ट) उपलब्ध हैं। प्रयोगकर्ता जेलो अॅप्लिकेशन के ऊपरी दाहिने कोने पर क्लिक करके "सेटिंग्स" पेज पर जाकर ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी पसंदीदा बोली (अमेरिकी अथवा ब्रिटिश) चुन सकते हैं।

    पुराने सैमसंग उपकरणों पर अॅप्लिकेशन में बोली बदलने के लिए नीचे दिए गए चरणों को पूरा करें-
    • १. अपने उपकरण के "भाषा और इनपुट" सेटिंग में जाएँ।
    • २. उसके बाद "टेक्स्ट-टू-स्पीच ऑप्शन" में से "गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन" को सक्रिय करें।
    • ३. गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच सेटिंग्स पर क्लिक करें।
    • ४. "इंस्टॉल वॉइस डाटा" ऑप्शन पर क्लिक करके अंग्रेजी (यूनाइटेड किंगडम) अथवा अंग्रेजी (सयुंक्त राज्य) आवाज़ चुने और डाउनलोड करें।
    • ५. अंग्रेजी (यूनाइटेड किंगडम अथवा सयुंक्त राज्य) आवाज डाउनलोड करने के बाद, गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन के डिफ़ॉल्ट भाषा को अंग्रेजी (यूनाइटेड किंगडम अथवा सयुंक्त राज्य) में बदल दें।
    • ६. अब अॅप्लिकेशन के "सेटिंग्स" पेज पर जाकर ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी पसंदीदा बोली (अमेरिकी अथवा ब्रिटिश) चुनें।

  • अॅप्लिकेशन के मूल शब्दावली में जो शब्द/वाक्य उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें जेलो कैसे बोल सकता है?
    अॅप्लिकेशन के अंदर नीचले दाहिने कोने में एक "कीबोर्ड" बटन हैं। इस "कीबोर्ड" का इस्तमाल करके प्रयोगकर्ता वाक्य टाइप करके उसका उच्चारन जेलो द्वारा कर सकते हैं।

  • मुझे जेलो अॅप्लिकेशन में अपने बच्चे का प्रोफ़ाइल क्यों बनाना चाहिए?
    इस अॅप्लिकेशन में आप अपनी मूल जानकारी (जैसे की - आपका पता, संपर्क नंबर, ईमेल और आपके बच्चे का रक्त समूह) संचित कर सकते हैं। आपकी अनुपस्थिति में किसी आपातकालीन घटना के वक्त, इस जानकारी का इस्तमाल करके, वैद्यकीय कर्मचारी आपको संपर्क कर सकते हैं। "मेरे बारे में" उपश्रेणी बटन और हर एक भाववाहक साइड बटन पर क्लिक करके आप यह मूल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। "मेरे बारे में" उपश्रेणी बटन मुख्य श्रेणी बटन "मदद" के अंतर्गत उपलब्ध हैं। आपके बच्चे की जानकारी आप अॅप्लिकेशन के ऊपरी दाहिने कोने में दिए "प्रोफ़ाइल" बटन पर क्लिक करके दर्ज कर सकते हैं।

  • क्या जेलो मेरे बच्चे के द्वारा सबसे अधिक इस्तेमाल किये गए आइकॉन को स्मरण में रखता हैं?
    प्रयोगकर्ता के द्वारा सबसे अधिक इस्तेमाल किये गए आइकॉन को जेलो अॅप्लिकेशन स्मरण में रखता हैं, और उन्हें स्क्रीन पर मुख्य पसंद के रूप में प्रदर्शित करता हैं। आइकॉन रीसेट करने के लिए अॅप्लिकेशन के ऊपरी दाहिने कोने में क्लिक करके "आइकॉन रीसेट करें" विकल्प पर जाएँ। ऐसा करने पर, सभी आइकॉन मूल क्रम में आ जायेंगे जैसे वे पहली बार अॅप्लिकेशन में प्रदर्शित किये गये थे।

  • अॅप्लिकेशन के द्वारा क्या हम जेलो के बारें में अपनी प्रतिक्रिया अॅप्लिकेशन के विकासक तक पहुँचा सकते हैं?
    आप अॅप्लिकेशन के ऊपरी दाहिने कोने पर क्लिक करके "प्रतिक्रिया" पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। आप इस पोर्टल के द्वारा अॅप्लिकेशन को अलग-अलग मुद्दों पर अंकित कर सकते हैं। इसके आलावा आप अपने सुझाव और टिप्पणियाँ भी पोर्टल के द्वारा हमे भेज़ सकते हैं। "सबमिट" बटन पर क्लिक करके आप अपने चुने हुए ईमेल क्लाइंट के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया जेलो टीम को भेज़ सकते हैं। इसके लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी।

  • अन्य एएसी उपकरणों/अॅप्लिकेशन के मुकाबले जेलो में क्या विशिष्ट बात है?
    जेलो के लिए ६ भाववाहक बटनों को मिलाकर एक नये विजुअल इमोशनल लैंगग्विज प्रोटोकॉल (VELP) का संकल्पन किया गया हैं।जेलो के भारतीय संस्करण में अॅप्लिकेशन की शब्दावली भारत के सामाजिक एवं सांस्कृतिक ढाँचे को ध्यान में रखते हुए बनाई गयी हैं। जेलो के अंतरराष्ट्रीय संस्करण के लिए भी इसी तरह के प्रयास किए गए हैं। जेलो की और एक विशेषता यह हैं कि इसका इस्तमाल करके हम बच्चों को रोज़ के अनुक्रमिक कार्य जैसे कि - दांत साफ़ करना, शौचालय जाना, नहाना आदि.. सीखा सकते हैं। इस के लिए हमने अॅप्लिकेशन में हर एक कार्य के लिए क्रमश: चित्र बनाये हैं, जिनकी सहायता से बच्चे यह कार्य सीख सकते हैं। जेलो के आलावा अन्य किसी भी अॅप्लिकेशन में फिलहाल ऐसी क्षमता नहीं हैं।






जेलो टीम

टीम के सदस्य:


  • प्रोजेक्ट अन्वेषण, संकल्पना और पर्यवेक्षण :
    प्राध्यापक रवि पूवैया और डॉ. अजंता सेन
  • प्रारंभिक संकल्पना विकास:
    आँचल कुमार, सम्राट सरदेसाई, पीटर जोसेफ, अंतरा हजारिका
  • सॉफ्टवेयर का विकास:
    राहुल रुपचंद जिडगे, सुमित अग्रवाल, रूप साहू, श्रुति गुप्ता, योगेश मासये, धैर्य दण्ड, प्रीतम पेबम
  • वेबसाइट डिज़ाइन:
    प्राध्यापक रवि पूवैया, योगेश मासये, सुमेध गरुड़, रूप साहू
  • आइकॉन और विज्युअल डिज़ाइन:
    विनया तावड़े, अनीषा मल्होत्रा, निकिता अय्यर, गणेश गज्जेला
  • अनुवाद:
    सचिन सोनावणे, डॉ. सुधा श्रीनिवासन
  • अनुसंधान, शब्दावली विकसन और उपयोगकर्ता अध्ययन:
    डॉ. सुधा श्रीनिवासन
  • समर्थन:
    ई-कल्पा प्रोजेक्ट NMEICT के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं माइक्रोसॉफ्ट डिज़ाइन एक्सपो २००४ द्वारा प्रायोजित



हम से संपर्क करें